WordPress Themes क्या है ? इसे कैसे Select करें ?
WordPress Themes Kya Hai ? Best Theme Kaise Select aur Install Karen ? Complete Guide Hindi me.
जब हम नया Blog या Website बनाने के लिए पहली बार Blogging की दुनियाँ में कदम रखतें है। तो Domain Name और Web Hosting Plan खरीदने के बाद, सबसे पहले WordPress Cms को अपनी Site पर Install करतें हैं।
WordPress Admin Area पर सबसे पहला Interaction जिस Tool से होता है। वह होता है WordPress Theme. यहाँ ढेर सारी Colorful Themes को देखकर हमारी खुशी का ठिकाना नहीं होता। कभी हम पहली Theme Install करतें हैं कभी दूसरी। यह एक खेल जैसा होता है। और इस समय हम खुद को किसी Expert से कम नहीं समझते।
आप का तो पता नहीं पर मेरे साथ कुछ ऐसा ही हुआ था। पर जैसे-जैसे Blogging के राज खुलते जातें हैं, तो पता चलता है कि सही Theme Select करना, Blogging पर उपलब्ध सारे Tools से ज्यादा Important है। आखिर है क्या इस Theme में , और ये Theme करती क्या है ? आइये जानतें हैं Detail में।
WordPress Theme Kya Hai ?
WordPress Theme आपके Blog या Website के लिए एक User Friendly Framework होता है। जिसके द्वारा आपकी Site के Visual Appearance को Customize किया जा सकता है। सरल भाषा में कहें तो आपकी Site Front से कैसी दिखाई देगी, इसका पूरा Management Theme की द्वारा किया जाता है।
लेकिन ये किसी Photo या Picture के दिखाई देने जैसे नहीं होती। बल्कि यह पूरा Presentation Display करती है। जिसमे User के Click करने मात्र पर, विभिन्न प्रकार के परिवर्तन साफ देखे जा सकते हैं। जैसे –
- Theme Design : Theme के नाम के अनुसार उपलब्ध हैं।
- Font : Style, Size and Color
- Page Layout : Static, Responsive, One/Two Coloumn आदि।
- Theme Color : कोई भी Dark या Light Color
- Template Design : Desktop या Mobile
- Post and Archives Overlook
- Style Sheets
WordPress Themes वास्तव में कई आवश्यक Files का समूह होती है। जैसे Graphics, Code और Style sheet आदि। किन्तु इसका Technical Part, Background पर Run होता है। तथा हमारे द्वारा केवल Click मात्र करने से, इसकी Coding Settings में Automatically Changes हो जातें हैं।
General Theme vs Niche Theme
WordPress CMS पर दो प्रकार की Theme उपलब्ध होतीं हैं। ऐसी Theme जिन्हें लगभग सभी प्रकार के Blog या Website पर Fit हो जाने लायक, Features और Layout पर Design किया जाता है ,उन्हें General Theme कहतें हैं।
ऐसी Theme में विभिन्न प्रकार के Pages, Code, Widget, Extentions एवं Tools उपलब्ध होतें हैं। परन्तु सारे Segment पर Coding होने के कारण ये Memory में ज्यादा Space Occupy करतीं हैं।
WordPress Themes को Blog Niche के अनुसार भी चुना जा सकता है। WordPress पर प्रत्येक निश्चित प्रकार (Niche) के Blogs एवं Websites के अनुसार अलग -अलग Designs एवं Templates की Themes भी उपलब्ध होतीं हैं। जैसे Travel, Food, Photography, Online Store आदि।
ऐसी Themes को Niche Theme कहतें हैं। इनमे केवल एक Niche से सम्बंधित निश्चित आवश्यकता पर विशेष ध्यान दिया जाता है। और उसी के अनुसार प्रत्येक Feature को Design किया जाता है। ये अपने Niche की Expert Theme होतीं हैं।
Free WordPress Themes कैसे Install करें ?
WordPress Themes Directory पर हज़ारों की संख्या में Free Themes उपलब्ध हैं। इनमें से कोई भी बिना कोई Fees दिए हम एक Click करके अपनी WordPress Blog या Website पर आसानी से Install कर सकतें हैं।
- WordPress Dashboard में Appearance >> Themes पर Click करें।
- Add New पर Click करके कोई भी Theme Select करें।
- Select की हुई Theme में Install Button पर Click करें और Activate करें।
Premium Theme क्या है ?
WordPress Directory में उपलब्ध कुछ Free Themes उसी Theme पर Premium Update भी Offer करतीं हैं। यहाँ Premium से आशय है Advanced और ज्यादा Features वाले Options उपलब्ध करना। किन्तु इसके लिए वो कुछ Fees Charge करतीं हैं।
ये Fees 1 Year से लेकर Life Time तक का हो सकती है। ऐसी Premium Themes में, Expert Customer Support एवं Mobile Support भी उपलब्ध होता है। यदि हम अपनी Website या Blog Business या Professional Use के लिए बना रहें हैं, तो हमें Premium Theme ही select करना चाहिए।
जिनतें भी Professional Bloggers को मैं जानता हूँ , वो सभी Premium Theme ही प्रयोग करतें हैं। मैंने ढेर सारी Free WordPress Themes को, बारी बारी से Install और Activate किया। किसी के Design Layout में दम नहीं था , तो कोई कुछ ठीक दिखी तो Customization या Mobile Layout में कमी थी।
अंत में Astra WordPress Theme पर जाकर मेरी खोज समाप्त हुई। यह अत्यंत Light Weight, Fully Customize और Mobile Friendly साबित हुई। साथ ही इसका Color Combination और Site Layout Design ऐसी कि पहली नजर में ही Visitor का मन मोह ले। Astra Theme में उपलब्ध अन्य खूबियाँ देखने के लिए यहाँ Click करें।
Premium Themes कैसे Install करें ?
वैसे तो WordPress से Install की गयी Free Theme के Setting में, उस Theme का Website Link उपलब्ध होता है। जहाँ पर Click करके Theme Website पर Signup और Payment कर सकतें हैं। ऐसा करने से आपकी Theme में Premium Update प्राप्त हो जाता है।
परन्तु यदि आपने सीधे Theme Website से Theme Purchase किया है। तो वहाँ से Download करने के बाद आपको Zip Format में Theme File उपलब्ध होगी। WordPress Dashboard पर –
Appearance >Themes>>Add New>>Upload Theme पर Click करें। तथा Choose File पर Click करके Theme Zip File Upload कर दें। Upload होने के बाद Install Now और Activate करते ही Theme आपके Site पर Installed हो जाएगी।
WordPress Themes चुनते समय किन बातों का ध्यान दें ?
कई Blogger Theme चुनते समय जल्दीबाजी कर देतें हैं। अपने Blog या Website के लिए सही Theme को Select करना बहुत महत्वपूर्ण Decision होता है। इसमें कुछ बातों का ध्यान जरुर रखना चाहिए। जैसे –
1 – आपकी Theme में क्या Feature होना चाहिए , उसकी List बनायें।
WordPress Theme Directory में अपने पसंद के Theme में Feature Select करने की आजादी है। यहाँ पर ढेरों Features उपलब्ध होतें हैं। सम्बंधित Feature पर Tick करने पर केवल वही Features वाली Theme Display होंगी।
WordPress Dashboard>>Appearance>>Themes>>Add New पर जायें। Feature Filter में अपने Site का Subject, Features और Layout चुनें। Apply Filters पर Click करते ही आपके Site के लिए आपके द्वारा चुने हुए Features एवं Layout की Themes Display होंगी।
2 – Responsive Theme चुने।
Responsive Theme से आशय है , ऐसी Theme जिसे प्रयोग करना आसान हो तथा वह सभी Devices को Support करे। जैसे Desktop, Tablet एवं Mobile आदि। ऐसी Themes Device के अनुसार अपने Layout, Navigation Menu एवं Image Size को Adjust कर लेतीं हैं। जिससे Reader को असुविधा नहीं होती।
3 – Theme के Color पर विशेष ध्यान दें।
आजकल रोज नयी Theme Develop हो रहीं हैं। कुछ में भड़कीले Color शुरु में आकर्षक लगतें हैं। किन्तु Readers ऐसी Themes पर अधिक समय तक Content Read करने में सहज महसूस नहीं करते। अतः आँखों को चुभने वाली Theme Select करने से बचना चाहिए।
हालांकि Theme Color को Setting से बदला भी जा सकता है। परन्तु इसके लिए कई जगह Setting Change करनी पड़ेगी और Coding या CSS भी उपयोग करना पड़ सकता है।
अतः प्रयास करें की पहले से ही Decent Color की Theme चुने। साथ ही प्रयास करें की Theme का Color या Appearance आपके Logo के Color से Match हो जाये। इससे आपकी Site में Professional Look दिखाई देता है।
4 – Funky या कठिनाई से पढ़े जाने वाले Font की Theme ना चुने।
Font के Type और Size का और उसे पढ़ने वाले Visitors को अधिक समय तक Site में रोक कर रखने का बहुत गहरा सम्बन्ध होता है। हमें अपनी Site को Simple और आसानी से पढ़ने योग्य बनाना चाहिए। यदि हम CSS से परिचित हैं तो, Font Type एवं Size को बाद में भी बदल सकतें हैं।
किन्तु कुछ Themes पर सिमित Customization उपलब्ध होता है। अतः हमेशा Readable Good Looking Font वाली Theme ही चुनना चाहिए।
5 – Theme Testing Tool का प्रयोग करें।
अपनी चुनी हुई Theme को Install करने के बाद, पता करें के लिए कि वह Theme WordPress के सारे मापदंडों पर खरी है की नहीं। इसके लिए Theme Check Plugin WordPress पर उपलब्ध Free Plugin को Install करके Test जरूर करें।
6 – हो सके तो Premium Theme खरीदें।
लगभग सभी Free Themes Free इसलिए होतीं हैं क्यूँकि उनके Developers को यह पता होता है कि उनकी Theme, Premium Quality नहीं है। और उसमे अभी भी कुछ कमी है। और जब उसे बनाने वाला ही उसे Best नहीं मानता तो हम क्यों माने।
Blogging या Website बनाना एक Business की तरह होता है। और प्रत्येक Business में कुछ न कुछ Invest करना ही पड़ता है। तभी मन चाहा Profit मिल पाता है। Blogging में Web Hosting और Theme दो Basic आवश्यकताएँ होतीं हैं। इनमे Invest करना बुद्धिमानी है।
Premium Theme से हमें Enhanced Quality Features, Speed और अपनी Site के लिए बेहतर Site Security मिलती है। साथ ही 24X7 Customer Support मिलता है। जो किसी Free Theme में मिल नहीं सकती। अतः हमें Premium Theme ही उपयोग करना चाहिए।
हमारी Site HindiStep.com पर Installed Premium Theme के Features देखें।
संछिप्त निष्कर्ष :
उपरोक्त Post ” WordPress Theme Kya Hai aur Kaise Select Karen? ” से हमने जाना कि WordPress Theme Kya Hai ? General Theme vs Niche Theme, Free WordPress Themes कैसे Install करें ? Premium Theme क्या है ? कैसे Install करें ?
WordPress Themes चुनते समय किन बातों का ध्यान दें ? Themes से सम्बंधित सभी प्राथमिक जानकारी पर चर्चा की गयी है। किन्तु फिर भी यदि कोई Doubt हो तो Comment Box में पूछें। Post को अपनी Social Media पर Share कर अपने प्रियजनों को भी WordPress Themes के विषय से अवगत करायें। धन्यवाद।
Thank you so much akhilesh pyasi for this useful information
Thanks Naksh.
शानदार
Thanks and Your always welcome Ghamesh Ji.