अपने Blog के लिए Domain Name कैसे चुनें ?
Domain Name Kaise Chune /Select Karen / Banaye / Khariden ? या Domain Name Kya Hai ? यह Kaise Karya Karta hai ? इस तरह के सारे प्रश्नो पर हम आज चर्चा करेंगे।
सबसे पहले तो आपको बहुत बहुत बधाई। क्यूँकि आपने Domain Name पर Search करना प्रारंभ किया है , जिसका अर्थ है की आप अपनी खुद की Website या Blog बनाने का निर्णय ले लिया है।
या फिर इस विषय में सोंच रहें हैं। साथ ही अपने अपने Blog का Niche (Title ) भी चुन लिया होगा। यदि नहीं तो यह Article अवश्य पढ़ें जो खास आपके लिए ही लिखा गया है।
अपने Blog का Niche (Title ) कैसे चुने ? 101+ Niche Ideas
आज के विषय Domain Name Kaise Select Karen ? को प्रश्न -उत्तर के तर्ज पर लिखा गया है। इसमें Domain Name से सम्बंधित वो सारे प्रमुख प्रश्न सम्मलित है जो किसी भी नये यूजर के मन में आते हैं। तो चलिए शुरु करतें हैं।
- अपने Blog के लिए Domain Name कैसे चुनें ?
- Domain Name Most Popular Questions :
- 1 – Domain Name क्या है ?
- 2 – Domain Extension क्या है ?
- 3 – कौन सा Domain Extension चुनना चाहिए ?
- 4- Sub Domain क्या है ?
- 5 – क्या Domain Names Free उपलब्ध है ?
- 6 – Domain Name कहाँ से खरीदेँ ?
- 7 – Domain Name की कीमत कितनी होती है ?
- 8 – क्या Web Hosting Company भी Domain Name बेचतीं हैं ?
- 9 – DNS क्या है ?
- 10 – Domain Privacy क्या है ?
- संछिप्त निष्कर्ष ” Domain Name Kaise Select Karen ” :
Domain Name Most Popular Questions :
1 – Domain Name क्या है ?
Domain Name Internet पर उपलब्ध किसी भी Website या Blog का Unique Name और Address होता है। वास्तव में वो Name हमारे सुविधा के लिए बनाया गया है। ताकि हम आसानी से उसे याद कर सकें।
जबकि हकीकत यह है Name के पीछे एक Numbers की श्रृंखला होती है जो उस Server का IP Address होता है जो उस Website को Host कर रही है।
जब आप किसी Website या Blog को URL पर Type करतें हैं। जैसे मान लीजिए अपने HindiStep.com अपने Computer के Browser Google Chrome पर Type करके Enter Button Press किया।
तो आपका Browser सबसे पहले Hindistep.com का DNS Record Check करेगा। DNS वो Database है जहाँ सभी Domain Name और उससे सम्बंधित Server का IP Address Stored रहतें हैं।
अब आपके Google Chrome Browser को Hindistep.com के Server का IP Address मिल जायेगा। फिर Browser इसके Server को Request भेजेगा।
और Server उस Request के अनुसार आपके Browser को Response में Content वापस भेजेगा। यह लेन देन की प्रक्रिया निरंतर चलती रहेगी जब तक पूरा Content आपके Browser को प्राप्त नहीं हो जाता।
अब आपको समझ आ गया होगा की Domain Name जैसे Hindistep.com में Hindistep, Domain Hierarchy में Second Level Domain नाम है। साथ ही यह इसके Server का IP Address भी है जो इस Blog को Host कर रहा है। अधिक जानकारी के लिए Domain Name पढ़ें।
लेकिन ये .com क्या है ? .com है Domain Extension . आइये जानते हैं Domain Extension क्या होता है?
2 – Domain Extension क्या है ?
किसी भी Website या Blog के अंत में Dot (.) के बाद जो Term लगा होता है उसे Domain Extension कहतें हैं। जैसे Hindistep.com यहाँ .com Hindistep Domain Name का Domain Extension है।
वास्तव में शुरु में केवल 6 Domain Extension बनाये गए थे। जैसे
.com – Commercial Sites
.org – Non Profit Organisation
.net – Networking Technology
.edu – Educational Sites
.gov – Government Sites
.mil – Military Sites
इनका प्रयोग कुछ विशेष प्रकार की Websites के लिए ही मान्य था। और इनके उपयोग के नियम बहुत सख्त थे। परन्तु समय के साथ जैसे जैसे नए Domain Extension आते गए इनके नियम मे भी काफी हद तक शिथिलता आयी।
वर्ष 2008 तक 28 विभिन्न प्रकार के Domain Extension आ चुके थे। जिनकी संख्या निरंतर बढ़ती जा रही है। आज तो ऐसे ऐसे Extension आ गए हैं की हैरानी होती है। जैसे – .tv , .agency , .club , .io और न जाने क्या क्या।
3 – कौन सा Domain Extension चुनना चाहिए ?
Domain Name System ( DNS ) के द्वारा Domain Extension को कई भागों में बाटा गया है।
- Top Level Domain (TLD ) : इसके अंतर्गत आते हैं जैसे – .org , .com, .net आदि। अधिक जानकारी के लिए Top Level Domain एवं TDL List पढ़ें।
- Country Code Top Level Domain ( ccTLD ) : इसके अंतर्गत किसी राष्ट्र या देश से सम्बंधित Extension आते हैं जैसे – .us , .uk, .in , .co.in आदि।
- Sponsored Top Level Domain ( sTLD) : इसके अंतर्गत किसी समुदाय या Community से सम्बंधित Extension आते हैं जैसे – .mil , .gov आदि।
Domain extension का चुनाव Website या Blog के प्रकार पर आधारित है। फिर भी यदि आप Blog बना रहे हैं तो TDL या ccTDL Popular Domain Extension चुनना चाहिए। जैसे – .com, .org , .net या फिर .in India के लिए Best Option होंगे।
4- Sub Domain क्या है ?
Sub Domain को Domain Name का अंश या भाग कह सकतें हैं। इसे Third Level Domain भी कहतें हैं। इसके द्वारा आप अपनी Website के किसी Page का आसानी से याद रखने योग्य एक Unique Web Address बना सकतें हैं।
जिसे Browser के URL पर Type करने से सीधे वह Page Open होगा। किसी Domain नाम में अधिकतम 100 Sub Domain Add कर सकतें हैं। और एक Sub Domain 25 Characters तक हो सकता है।
उदाहरण : मान लीजिये आप ने अपनी Blog में Sub Domain “Published” बनाया। जो की URL www.YourBlog.com /News /Published Page को दर्शाता है। तो Sub Domain URL होगा : Published.Yourblog.com
5 – क्या Domain Names Free उपलब्ध है ?
कुछ Companies Promotion के लिए अपना Sub Domain Free में प्रयोग करने की अनुमति देतीं हैं। परन्तु इसमें उनका Brand नाम Strong होता है। आपकी मेहनत उनके काम आती है। आपका अपना कुछ नहीं होता।
वे जब चाहे आपको Ban या हटा सकती हैं। अपनी मेहनत पर आपका कोई अधिकार नहीं होता । मान लीजिये यदि मैंने अपना HindiStep.com किसी Free Domain उपलब्ध करने वाली कंपनी से लिया होता तो यह कुछ ऐसा होता।
www.DomainProviderName.HindiStep.com. जो की बिलकुल अच्छा नहीं दिखता। न ही यह Professional होता। अतः मै Free Domain प्रयोग करने की सलाह बिलकुल नहीं दूँगा।
6 – Domain Name कहाँ से खरीदेँ ?
वैसे तो Domain Name Sell करने वाली आज ढेरों Company उपलब्ध हैं। जो Popular Company हैं जैसे – Domain.com , Godaddy.com , NameCheap.com, Name.com, Register.com आदि। Domain Name खरीदते ही आपका Domain खरीदे गए समय सीमा तक आपका हो जाता है।
यदि Time Expire होने के पूर्व उसे Renew न किया जाये तो तो Domain Registrar उसे किसी और को बेच सकता है। तब आपका उस Domain Name पर कोई अधिकार नहीं होगा।
इसकी समय सीमा Yearly Count होती है। जितने वर्ष का आप Payment करेंगे उतने वर्ष तक Domain Name आपका होगा।
7 – Domain Name की कीमत कितनी होती है ?
सामान्यतः Domain Name की कीमत उसके Extension Name पर आधारित होती है। औसतन सामान्य Domain Name 10 $ – 15 $ प्रति वर्ष की कीमत पर उपलब्ध हो जाता है। जबकि Premium Domain सैकड़ों $ या कई बार उससे भी ज्यादा का हो सकता है।
8 – क्या Web Hosting Company भी Domain Name बेचतीं हैं ?
जी हाँ । अब अधिकतर Web Hosting Company भी Domain Name अपने Hosting Plan के साथ Sell करतीं हैं। कई Premium Plans में Free Domain Offer भी उपलब्ध होता है।
जैसे इस समय India में Web Hosting Company Milesweb Free Domain Name के साथ जबरजस्त Discount वाले Web Hosting Plan Offer कर रही है। Milesweb में अच्छी बात यह है कि इसमें Processor और Ram अन्य दूसरी Company से ज्यादा होती है , जिससे Website Fast Open होती है।
जबकि अन्य Company Hosting Price कम दिखाते हैं। लेकिन Customers खरीदने के बाद पछताते हैं। Milesweb का Free Domain Name Plans देखने के लिए यहाँ Click करें।
9 – DNS क्या है ?
DNS से आशय है Domain Name System Wikipedia. इसके अंतर्गत बेचे गए समस्त Root Domain एवं उनसे Link Host Server के IP Address Database में संग्रहित किये जाते हैं। साथ ही Domain Name Owner का नाम, Address एवं Contact Information की भी जानकारी रखी जाती है।
DNS को ICANN ( Internet Corporation For Assigned Names and Numbers ) के द्वारा संचालित किया जाता है। यह एक Non Profit Organisation है।
इसी के द्वारा दिए अधिकार एवं नियम से Domain Registrar जैसे Godaddy , Namecheap Domain Names Sell करतें हैं। तथा ICANN के नियम का पालन करतें हैं।
10 – Domain Privacy क्या है ?
ICANN के नियम के अनुसार Domain Owner की Information जैसे नाम , पता , ईमेल एवं Contact Information सामान्यतः उपलब्ध की जाती है। किन्तु Domain Registrar अपनी ओर से Domain Owner की Information सामान्य लोगों से Hide करने के लिए Addon Service उपलब्ध करतें हैं।
यदि Domain Owner यह Addon भी Domain Name के साथ खरीदता है। तो उसकी Personal Information के स्थान पर Domain Registrar अपना Contact Information Display करता है।
तथा विशेष परिस्थिति में ही Domain Owner की Information को केवल Investigation Authority को Display किया जाता है। इसी Information को छिपाने की प्रक्रिया को Domain Privacy कहतें हैं।
संछिप्त निष्कर्ष ” Domain Name Kaise Select Karen ” :
उपरोक्त पोस्ट ” Domain Name Kaise Select Karen ” में हमने जाना की Domain Name क्या है ? Sub Domain क्या है ? Domain Extension क्या है ? कौन सा Domain Extension चुनना चाहिए ? क्या Domain Names Free उपलब्ध है ?
Domain Name कहाँ से खरीदेँ ? Domain Name की कीमत कितनी होती है ? क्या Web Hosting Company भी Domain Name बेचतीं हैं ? DNS क्या है ? Domain Privacy क्या है ?
Post में लगभग इससे जुड़े सभी प्रश्नो पर चर्चा की गयी है। पर फिर भी यदि कहीं कोई Doubt हो तो Comment Box में पूछेँ एवं अपने परिचितों के साथ Post को शेयर करें। धन्यवाद।
आपको यह भी पढ़ना चाहिए।
Blog Sitemap को Google Search में कैसे Submit करें ?
veri nice post
Thanks Pushpa Ji.
आपका ये लेख बहुत ही सराहनीय है. समजाने का तरीका भी आसान है. आप से inspire हो के मेने इसी topic पे अपनी भाषा में इसे समजाने की कोशिश की है.
Good article
Thank you Tiwari ji